
UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, रोहित धोंडगे बने टॉपर, कुल 206 कैंडिडेट्स हुए पास
AajTak
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 206 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गई है. इनमें, सिविल इंजीनियरिंग में 92, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 18 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 26 कैंडिडेट्स हैं.
UPSC ESE 2024 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. यह परिणाम संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है, जहां से उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं. UPSC ESE 2024 में 206 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की, जिनमें सबसे अधिक सिविल इंजीनियरिंग के 92 उम्मीदवार शामिल हैं.
इसके अलावा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 18 उम्मीदवारों, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 26 उम्मीदवारों और इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन (E&T) के 70 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है. सामान्य वर्ग में सबसे अधिक सफलता मिली है, जिसमें 71 उम्मीदवार सफल रहे हैं. इसके बाद ओबीसी (59), एससी (34), ईडब्ल्यूएस (22) और एसटी (20) उम्मीदवारों पास हुए हैं.
दूसरे स्थान पर हर्षित पांडे
इस परीक्षा में सिविल इंजीनियरिंग में रोहित धोंडगे ने परीक्षा में टॉप किया है, जबकि हर्षित पांडे और लक्ष्मीकांत परीक्षा में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं. डी मदनकुमार चौथे और अमन प्रताप सिंह पांचवें पोजिशीन पर रहे हैं. बता दें किस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 251 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 251 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. UPSC ने इस परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा जून में आयोजित की थी, जिसके बाद साक्षात्कार (वैयक्तिक परीक्षण) अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किए गए थे। अब आयोग ने अंतिम परिणाम जारी कर दिया है.
रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स:
Step 1- सबसे पहले, उम्मीदवारों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाना होगा.Step 2- वेबसाइट के होमपेज पर ESE लिंक पर क्लिक करें.Step 3- इसके बाद, एक पीडीएफ लिंक खुलेगा जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे.Step 4- उम्मीदवार अपना रोल नंबर चेक करके रिजल्ट देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.Step 5- इसके अलावा, आप रिजल्ट का प्रिंट भी ले सकते हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










