
UPPSC RO/AR0 Paper Leak: वायरल चैट में दावा- ₹25000 में बिक रहा था पेपर, Re-Exam की मांग
AajTak
UPPSC द्वारा आयोजित की गई सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद छात्र दोबारा परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर पेपर बेचने वाले व्यक्ति की चैट का दावा वाली चैट भी वायरल हो रही हैं.
UPPSC RO ARO Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित की गई सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी की परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है. यह परीक्षा 11 फरवरी को होनी थी, लेकिन इस दौरान पेपर लीक होने और प्रश्न पत्र की सील टूटी मिलने जैसे आरोप लगे थे. जिसके बाद लोक सेवा आयोग और एसटीएफ की टीमें पेपर लीक की जांच में लगी हुई है.
STF करेगी जांच
अभ्यर्थियों द्वारा पेपर लीक की शिकायत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को की थी, जिसके बाद आयोग ने भर्ती परीक्षा में जांच के आदेश दिए हैं. आयोग ने एसटीएफ (Uttar Pradesh Police Special Task Force) से जांच करने के लिए शासन को लिखा पत्र लिखा है.
छात्र कर रहे री-एग्जाम की मांग
इसी बीच छात्र सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी की परीक्षा दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर #UPPSC_WE_DEMAND_REEXAM हैशटैग से ढेरों पोस्ट वायरल हो रहे हैं. पोस्ट में यूजर्स का कहना है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और अगर पेपर लीक हुआ है तो परीक्षा पूर्ण रूप से रद्द करके दोबारा करानी चाहिए. हालांकि अभी तक आयोग की इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पेपर बेचने वाली चैट

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











