
UPPSC की PCS परीक्षा स्थगित, 27 अक्टूबर को होना था एग्जाम
AajTak
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की PCS प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है, ये परीक्षा पहले 27 अक्टूबर को होनी थी, जिसे पोस्टपोन कर दिया गया है. अब ये परीक्षा दिसंबर के महीने में आयोजित की जाएगी.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की PCS प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है, ये परीक्षा पहले 27 अक्टूबर को होनी थी, जिसे पोस्टपोन कर दिया गया है. अब ये परीक्षा दिसंबर के महीने में आयोजित की जाएगी. मानक के अनुरूप परीक्षा केंद्र मिलने पर परीक्षा होगी. बता दें कि एग्जामिनेशन कंट्रोलर की ओर से परीक्षा स्थगित होने की सूचना को जारी किया गया है. PCS परीक्षा के केंद्र तय करने के लिए 18 अक्टूबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होनी है. अभ्यर्थी इसका आधिकारिक नोटिस UPPSC की वेबसाइट uppsc.up.gov.in पर देख सकते हैं. आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षा दिसंबर 2024 के मध्य में आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को जल्द ही परीक्षा की तारीख और कार्यक्रम के बारे में एक विज्ञप्ति के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा में दो अनिवार्य पेपर होंगे, जिनकी उत्तर पुस्तिका ओएमआर शीट पर होगी. पेपर-I सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और पेपर-II दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. दोनों पेपर 200-200 अंकों के होंगे और समय अवधि 2 घंटे होगी.
प्रारंभिक परीक्षा का पेपर-II एक क्वालिफाइंग पेपर होगा, जिसमें न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक 33% निर्धारित किए गए हैं. मूल्यांकन के उद्देश्य से उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में उपस्थित होना पड़ेगा. लिहाजा अगर कोई उम्मीदवार दोनों पेपरों में उपस्थित नहीं होता है, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









