
UPPCS मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच होगी परीक्षा, चेक करें डायरेक्ट लिंक
AajTak
यूपी लोकसेवा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है. आयोग ने यूपीपीसीएस मेंस परीक्षा 2024 का प्रवेश पत्र किया जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार, 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी.
UPPCS Mains Exam 2024: यूपी लोकसेवा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है. आयोग ने यूपीपीसीएस मेंस परीक्षा 2024 का प्रवेश पत्र किया जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार, 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके लिए दो जिलों प्रयागराज और लखनऊ में बनाए गए है. परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी.
नीचे दिए गए लिंक से चेक करें एडमिट कार्ड सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे परीक्षा होगी. प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं. 27 मई को परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया था. यह परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी. इस बार पीसीएस के 947 पदों पर भर्ती की जाएगी.
ये रहा डायरेक्ट लिंक
यहां चेक करें एग्जाम पैटर्न आपको बता दें कि पीसीएस की मुख्य परीक्षा 1500 अंकों की होगी. जिसमें सामान्य अध्ययन और यूपी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. सामान्य अध्ययन के 6 क्वेश्चन पेपर होंगे, जिसमें प्रत्येक क्वेश्चन पेपर 200 अंकों का होगा. हिन्दी में सामान्य हिंदी और निबंध की परीक्षा 150-150 अंकों की होगी.ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं. होमपेज पर आपको “UPPSC PCS Mains Admit Card 2025” लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें. वहां मांगी गई सभी डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें. मांगी गई डिटेल भरने के बाद 'Submit बटन पर पर क्लिक करें. आपको होम स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिख जाएगा.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










