
Upcoming Phone 2024: iPhone 16 से Galaxy S24 तक, इस साल लॉन्च होंगे ये जबरदस्त फोन्स
AajTak
Upcoming Phone 2024: साल 2024 में कई स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. iPhone 16 सीरीज से लेकर Pixel 9 सीरीज तक तमाम ब्रांड्स अपने फ्लैगशिप डिवाइस हर साल की तरह ही इस साल भी लॉन्च करेंगे. जनवरी महीने में ही Vivo, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप हैंडसेट लॉन्च होने वाले हैं. आइए जानते हैं इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की खास बातें.
नए साल में कई स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में फ्लैगशिप फोन्स रहते हैं. Apple, Samsung, Google और दूसरे ब्रांड्स के फोन हमें पूरे साल देखने को मिलेंगे. जनवरी में ही OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप फोन्स लॉन्च होंगे. जहां वनप्लस की OnePlus 12 सीरीज लॉन्च होगी.
वहीं 17 जनवरी को सैमसंग अपनी Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च करेगा. इसके बाद हमें साल के दूसरी तिमाही के अंत तक सैमसंग के फोल्डिंग फोन्स देखने को मिलेंगे. सितंबर महीने में Apple iPhone 16 सीरीज और अक्टूबर में Google Pixel 9 सीरीज लॉन्च हो सकती है.
इस साल के फ्लैगशिप फोन्स में हमें दमदार परफॉर्मेंस के साथ AI की एडिशनल पावर देखने को मिलेगी. तमाम ब्रांड्स AI का फीचर जोड़ सकते हैं. आइए जानते हैं साल 2024 में लॉन्च होने वाले कुछ फ्लैगशिप फोन्स की डिटेल्स.
उम्मीद है कि ऐपल इस बार भी चार iPhone लॉन्च करेगा, जिसमें दो स्टैंडर्ड वर्जन और दो प्रो वर्जन के होंगे. कंपनी हर साल सितंबर में अपने फ्लैगशिप को लॉन्च करती है, तो इस साल भी संभवतः ऐसा ही हो. Siri की परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए इनमें अपग्रेडेड माइक्रोफोन मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- iPhone का वो फीचर, जो बताता है 'सरकार' आपकी जासूसी तो नहीं कर रही!
इस सीरीज को कंपनी A18 Pro प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा कंपनी बेहतर टेलीफोटो कैमरा दे सकती है. हार्डवेयर के मामले में ये फोन iPhone 15 सीरीज से थोड़ा ही अपग्रेड होंगे, लेकिन ब्रांड AI फीचर्स दे सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










