
'UPA शासन में गुजरात आने वाले विदेशी निवेशकों को धमकाया जाता था', वाइब्रेंट गुजरात में बोले PM मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने कहा, गुजरात में गोधरा में हुई घटना के बाद गुजरात हिंसा की चपेट में आ गया. कुछ लोग एजेंडा लेकर चलते हैं, वो उस समय भी घटनाओं का अपने तरीके से एनालिसिस करने में लगे हुए थे. ये कहा गया कि गुजरात के युवा, उद्योग, व्यापारी सब पलायन कर जाएंगे, गुजरात बर्बाद हो जाएगा. दुनिया में गुजरात को बदनाम करने की साजिश रची गई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. उन्होंने बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, भूकंप से पहले गुजरात अकाल की समस्या से जूझ रहा था. इसके बाद भूकंप आया, इसमें हजारों लोगों की मौत हो गई. लाखों लोग इससे प्रभावित हुए. अकाली और भूकंप के दौरान बैंक कोलॉप्स हो गया. इसके चलते गुजरात आर्थिक संकट में आ गया था.
पीएम मोदी ने कहा, उस समय में मैं पहली बार विधायक बना था. उस समय मेरे पास प्रशासन चलाने का अनुभव नहीं था. इसी दौरान गोधरा में हुई घटना के बाद गुजरात हिंसा की चपेट में आ गया. लेकिन मुझे गुजरात के लोगों पर अटूट भरोसा था. हालांकि, जो लोग एजेंडा लेकर चलते हैं, वो उस समय भी घटनाओं का अपने तरीके से एनालिसिस करने में लगे हुए थे. ये कहा गया कि गुजरात के युवा, उद्योग, व्यापारी सब पलायन कर जाएंगे, गुजरात बर्बाद हो जाएगा. दुनिया में गुजरात को बदनाम करने की साजिश रची गई. कहा गया गुजरात कभी अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा.
विदेशी निवेशकों को धमकाया जाता था- पीएम
पीएम मोदी ने कहा, UPA शासन में जो विदेशी निवेशक गुजरात समिट में हिस्सा लेने आते थे, उन्हें धमकाया जाता था. इसके बावजूद विदेशी निवेशकों ने आकर गुजरात में निवेश किया.
पीएम मोदी ने कहा, उस समय मैंने संकल्प लिया कि चाहें परिस्थितियां जैसी भी हों, गुजरात को इससे बाहर निकालकर ही रहूंगा. जब गुजरात के पुनर्निमाण की ही नहीं, बल्कि आगे की भी सोच रहे थे. तब हमने इसका माध्यम बनाया गुजरात वाइव्रेंट समिट को. गुजरात के फोकस एप्रोच को दुनिया को दिखाने का माध्यम बना.
पीएम मोदी ने कहा, गुजरात वाइब्रेंट के आइडिया की बात करूं तो यह ऐसा कॉन्सेप्ट था, जिसके बारे में कम लोगों ने ही सुना था. लेकिन इसकी सफलता के बाद दूसरे राज्यों ने भी अपने तरह के बिजनेस समिट का आयोजन करना शुरू कर दिया. हम उस समय कुछ बड़ा करने की सोच रहे थे, जैसा देश में कभी न हुआ हो. हमने एक देश को पार्टनर देश बनाने का फैसला किया. उस समय इस बारे में सोचना, कल्पना कीजिए क्या रहा होगा. आईडिया और इमेजिनेशन जितने भी अच्छे हों, इनके लिए बड़ी प्लानिंग हर डिटेल पर नजर और अथक परिश्रम की जरूरत होती है. मैंने पहले भी कहा है कि सेम ऑफिसर, सेम रिसॉर्सेस और सेम रेगुलेशन के साथ हमने कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में कभी किसी ने कुछ सोचा नहीं था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








