
UP Weather: यूपी में गर्मी का सितम, कल के बाद मिल सकती है थोड़ी राहत, जानिए कब होगी बारिश
AajTak
Uttar Pradesh Mausam: मौसम विभाग के अनुसार, वाराणसी में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान पूरे देश में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. दिन का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
UP Weather Forecast: उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि यूपी में अगले 24 घंटे तक गर्मी का सितम जारी रहेगा. इस दौरान तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी, लेकिन उसके बाद जरूर थोड़ी राहत मिल सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, वाराणसी में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान पूरे देश में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. दिन का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य तापमान से 5.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. इसके अलावा, लखनऊ में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया.
यूपी के ज्यादातर शहरों में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. 20 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है और इसकी शुरुआत पश्चिमी यूपी से हो सकती है. इन इलाकों में कहीं धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती हे.
IMD की मानें तो 21 अप्रैल को पूर्वी यूपी के जिलों में भी कहीं-कहीं धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 21 अप्रैल से तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं. इसके अलावा लू के साथ ही भीषण गर्मी से लोग अब भी परेशान हैं. प्रदेश में 21, 22 और 23 अप्रैल को बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 अप्रैल को बूंदाबांदी हो सकती है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









