
UP: Videos बनाकर देवरिया के लड़के ने 6 महीने में कमाए 40 लाख!
AajTak
लड़के ने 25 साल की उम्र में ही मुंबई जैसे महंगे शहर में अपना एक फ्लैट खरीद लिया. युवक का कहना है कि सिर्फ Youtube Adsense से उन्हें महीने में 5 से 8 लाख रुपये की कमाई हो जाती है. ब्रांड प्रमोशन, Affiliate Marketing की कमाई जोड़ दें तो महीने की आय 12 लाख तक भी हो जाती है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया के एक गांव का लड़का फिल्म मेकिंग में करियर बनाना चाहता था, लेकिन कोर्स की मोटी फीस के लिए पैसे नहीं थे. फिर उसने स्कॉलरशिप के जरिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन इंजीनियर बनने से इनकार कर दिया. आज यह लड़का एक फेमस Youtube क्रिएटर बन चुका है. लड़के का नाम है सतीश कुशवाहा.
28 साल के सतीश कुशवाहा के YouTube चैनल Satish K Videos के 11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. अपने चैनल पर वह ऑनलाइन कमाई करने के रास्ते बताते हैं. साथ ही अन्य सफल और गुमनाम यूट्यूबर के प्रेरणादायक इंटरव्यू दिखाते हैं.
Youtube की सफलता की वजह से उन्होंने 25 साल की उम्र में ही मुंबई जैसे महंगे शहर में एक फ्लैट भी खरीद लिया. सतीश कुशवाहा का कहना है कि फिलहाल सिर्फ Youtube Adsense से उन्हें औसतन, महीने में 5 से 8 लाख रुपये तक की कमाई होती है. इनमें अगर ब्रांड प्रमोशन, Affiliate Marketing वगैरह की कमाई जोड़ दें तो महीने में उनकी आय 10 से 12 लाख रुपये भी पहुंच जाती है.
हमने सतीश कुशवाहा से पूछा कि Youtube Adsense से उन्होंने बीते 6 महीने में कितनी कमाई की है तो उन्होंने बताया कि करीब 40 लाख रुपये (करीब 50 हजार डॉलर) की कमाई हुई है. बता दें कि Youtube से होने वाली कमाई Adsense में डॉलर में ही आती है.
वहीं, स्वतंत्र Social Media Analytics Website socialblade.com का आकलन है कि Satish K Videos चैनल से, महीने के डेढ़ लाख रुपये से 22 लाख रुपये तक की कमाई संभव है.
आज तक से इंटरव्यू में सतीश कुशवाहा ने शेयर की मुंबई के संघर्ष की कहानी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












