
UP Schools New Timing: अब 10 बजे से खुलेंगे यूपी के सभी स्कूल, केवल इन छात्रों के लिए बदला टाइम टेबल
AajTak
UP Schools New Timing: बढ़ती ठंड और घने कोहरे के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है. कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के स्कूल अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे. यूपी मदरसों के टाइम टेबल में भी बदलाव किया गया है.
UP Schools New Timing: उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का सितम जारी है. उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके मद्देनजर लखनऊ जनपद के सभी स्कूलों का समय बदलने का फैसला किया है. बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों को सुबह 10 बजे से खोला जाएगा. जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार ने स्कूलों की टाइमिंग बदलने के लिए निर्देश दिए हैं.
जारी नोटिस में सूचना दी है कि अध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, यूपी के पत्र में शीतलहर के कारण विद्यालय पहुंचने में हो रही कठिनाई को ध्यान में रखते हुए विद्यालय समय 21 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किए जाने का अनुरोध किया गया है.
नोटिस में आगे लिखा है, अत्यधिक शीतलहर के चलते जनपद में चल रहे कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी परिषदीय/ सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त, सभी बोर्ड के विद्यालय का समय 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक बदला जाता है.
साथ ही, इस आदेश का कढ़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा गया है. विद्यालय प्रंबंधन, अभिभावक एवं छात्र/ छात्राओं द्वारा इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट www.lucknow.nic.in पर चेक करने के लिए कहा है.
यूपी मदरसों की टाइमिंग भी बदली
यूपी मदरसा शिक्षा परिषद (UP Madrasa Education Council) ने राज्य के मदरसों का टाइम टेबल सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक कर दिया है. यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि सुबह 9 बजे दुआ और राष्ट्रगान से शिक्षण कार्य की शुरुआत होगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










