
UP RO-ARO Exam: इस बार कड़ी निगरानी में होगी RO-ARO की परीक्षा, 27 जुलाई को एक ही पाली में होगा एग्जाम
AajTak
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित RO-ARO (रिव्यू ऑफिसर/असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर) परीक्षा इस बार सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी. आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा एक ही पाली में संपन्न होगी और नकल रोकने के लिए विशेष निगरानी एवं सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं.
UP RO-ARO Exam Date 2025: उत्तर प्रदेश में होने वाली आरओ एआरओ (समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी) परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है. जारी सूचना के अनुसार, (RO-ARO) परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी.
10 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स हो सकते हैं शामिल
इस परीक्षा में 10.76 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है. परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए STF (स्पेशल टास्क फोर्स), खुफिया एजेंसियों और पुलिस को विशेष जिम्मेदारी दी गई है. संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी के निर्देश STF को दिए गए हैं. इसके साथ इस बार कोई गड़बड़ ना हो इसलिए, पुराने पेपर लीक और नकल से जुड़े आरोपियों के खिलाफ सतत निगरानी की जा रही है.
अलर्ट पर सभी सुरक्षा एजेंसी
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सक्रिय नकल गिरोहों की पहचान कर उन पर नजर रखी जा रही है. परीक्षा से पहले सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके. इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन विभिन्न विभागों में समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों के लिए किया जाएगा.
पिछली बार क्यों रद्द हुआ था आरओ-एआरओ का एग्जाम

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








