
UP Polls 2022: वोट डालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पूरा परिवार भी साथ आया नजर
AajTak
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बदायूं के उझाना में अपने परिवार के साथ वोट डाला. बीजेपी की जीत को लेकर भी वो काफी आश्वस्त दिखे. वोट डालने के बाद उन्होंने आजतक से खास बातचीत में कहा कि बीजेपी 325 के पार आंकड़ा पूरा करेगी और बदायूं से 6 में से 6 सीटों पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने आगे कहा कि जिस तरीके से भाजपा ने सभी का ध्यान रखते हुए सभी के हित में काम किया है उसे देखकर भरोसे से कह सकता हूं कि बदायूं से 6 सीटें भाजपा ही जीतेगी. इस वीडियो में देखें आगे और क्या बोले केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










