
UP Polls 2022: देवबंद के छात्रों ने अखिलेश-योगी सभी से पूछे सवाल, देखें ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
दारूल उलूम एक अरबी शब्द है जिसका हिंदी में अर्थ है - ज्ञान का घर. सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के कई कोनों से छात्र यहां इस्लाम की तालीम हासिल करने आते हैं जिसे तुलाबा या सालिब भी कहा जाता है. ये देश का ही नहीं, एशिया का सबसे बड़ा मदरसा है. अपने जमाने में इस मदरसे ने बेहिसाब शोहरतें हासिल कीं और समय के साथ इसी के हिस्से बेशुमार लानतें भी आईं. देशभर में कई जगह जो आतंकी पकड़े गए, उनमें कई ने देवबंद में पनाह ली. इन्हीं आतंकी जड़ों को कमजोर करने के लिए योगी सरकार यूपी के देवबंद में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड कमांडो सेंटर खोलने जा रही है. लेकिन यहां के छात्रों के अपने ही चुनावी मुद्दे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










