
UP Politics: अखिलेश, मायावती को पीछे छोड़ UP में इस मुद्दे पर कांग्रेस निकली आगे, लखनऊ में कर दी बड़ी मांग
ABP News
कांशी राम की जयंती के दो दिन पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी मौजूद थे. इस कार्यक्रम में एक ऐसी मांग की गई जो बसपा और सपा को झटका दे सकती है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार, 13 मार्च को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर एक कार्यक्रम में बड़ी मांग की गई. इस कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे.
राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में जब अपना संबोधन खत्म किया उसके बाद एक प्रस्ताव पास किया गया जिसमें कांशी राम को भारत रत्न देने की मांग की गई. इसी दौरान यह भी कहा गया कि राहुल जब भी पीएम बनेंगे तो ये काम होकर रहेगा.
इससे पहले कांशीराम की जयंती पर कार्यक्रम में शामिल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा 'यह भाषण देने से पहले मैं सोच रहा था कि अंबेडकर जी शिक्षा के बारे में कैसे बात करते थे. वे संगठन के महत्व पर जोर देते थे. और जब कांशीराम जी उत्तर प्रदेश में रात के समय यात्रा करते थे, तो वे अपने साथ एक पेन लेकर चलते थे. वे कहा करते थे कि पेन ऐसा होना चाहिए कि समाज के 15 प्रतिशत लोगों को ही नहीं, बल्कि 85 प्रतिशत लोगों को भी उसका लाभ मिले और उन्हें भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाए.
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो काम हो जाएगा हमारा'













