
UP Police Constable Result: तीन भाइयों ने एक साथ क्रैक किया यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल का एग्जाम... बताया कैसे की तैयारी
AajTak
सबसे छोटे भाई अमन पाल ने बताया कि तीनों भाईयों ने कड़ी मेहनत और सेल्फ स्टडी के द्वारा इस सफलता को प्राप्त किया है. उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता उनका पहला कदम है, और वह यहीं रुकने वाले नहीं हैं. उनका अगला लक्ष्य और बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना है, ताकि वह और उनके दोनों भाई दरोगा बनने का सपना भी साकार कर सकें.
UP Police Constable Result 2024: गोरखपुर के एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों ने एक साथ यूपी पुलिस की परीक्षा पास कर ली है. यह परिवार गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के निवासी पीएसी के जवान राजकिशोर पाल का है. बीते 13 मार्च को जब यूपी पुलिस आरक्षी (UP Police Constable) की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, तो एक साथ तीन खुशियां परिवार में आईं, क्योंकि राजकिशोर पाल के तीनों पुत्रों – धीरज पाल, नीरज पाल, और अमन पाल का चयन यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल पद के लिए चयन हो गया है.
गोरखपुर के चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के मोतीराम अड्डा के दुबियारी ढाडी गांव के इस परिवार में यह सफलता एक बड़ी उपलब्धि है. राजकिशोर पाल, जो खुद लखनऊ में पीएसी में जवान हैं, अपने तीनों बेटों की सफलता का श्रेय अपने परिवार के अन्य सदस्यों, विशेष रूप से अपने चाचा लालमन पाल, राजेश्वर पाल, और कमलेश्वर पाल को देते हैं, जिन्होंने हमेशा उनका मार्गदर्शन किया.
तीनों भाईयों की सफलता ने इस मध्यम वर्गीय परिवार को गर्वित किया है. इन तीनों भाइयों ने यूपी पुलिस परीक्षा पास करने के बाद न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है.
राजकिशोर पाल के परिवार में एक खास बात यह भी है कि उनके पिता पहले आर्मी में थे, और कुछ समय पहले उनका निधन हो गया था. इसके बाद से परिवार की पूरी जिम्मेदारी राजकिशोर के कंधों पर आ गई थी. राजकिशोर के तीन भाई हैं, जिनमें से एक रेलवे में है और दूसरा वैज्ञानिक है. अब, उनके तीन बच्चों ने यूपी पुलिस परीक्षा पास कर अपनी मेहनत का परिणाम दिखाया है.
दरोगा बनना चाहते हैं दो भाई
सबसे छोटे भाई अमन पाल ने बताया कि तीनों भाईयों ने कड़ी मेहनत और सेल्फ स्टडी के द्वारा इस सफलता को प्राप्त किया है. उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता उनका पहला कदम है, और वह यहीं रुकने वाले नहीं हैं. उनका अगला लक्ष्य और बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना है, ताकि वह और उनके दोनों भाई दरोगा बनने का सपना भी साकार कर सकें. अमन ने बताया कि जॉइनिंग के बाद भी वह अपनी पढ़ाई और तैयारी में कोई कमी नहीं रखेंगे, ताकि उनका सपना और उनके भाइयों का सपना पूरा हो सके.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










