
UP Police Constable Exam: सख्त माहौल में होगी परीक्षा, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर
AajTak
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 18 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा में किसी भी प्रकार से गड़बड़ी रोकने के लिए इस बार दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. कंट्रोल रूम में सीधे परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी, जिसकी लाइफ फीड सीधे कंट्रोल रूम को मिलेगी.
उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर होने वाली सिपाही भर्ती में सुरक्षा बंदोबस्त के लिए भर्ती बोर्ड ने दो कंट्रोल रूम तैयार किए हैं. इनके जरिए परीक्षा कक्ष और केंद्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी. परीक्षा कक्ष में उम्मीदवारों द्वारा चीटिंग और उनके व्यवहार की जांच करने के लिए यह कंट्रोल रूम तैयार किए गए हैं. अधिकारियों द्वारा उम्मीदवारों पर नजर रखी जाएगी.
भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए इस बार दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. पहले कंट्रोल रूम में सीधे परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी जिसकी लाइफ फीड सीधे कंट्रोल रूम को मिलेगी. उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले पहचान पत्र परीक्षक को दिखाना होगा.
17 फरवरी को होगी परीक्षा
जानकारी के मुताबिक, यूपी में चुनाव से पहले बड़े स्तर पर सिपाही भर्ती की जा रही है, जिसमें 62,244 पदों पर होने वाली भर्ती के लिखित परीक्षा में 48,17,441 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे. उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में इसके लिए 2,377 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 17 और 18 फरवरी को दो-दो बोलियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी.
भर्ती बोर्ड की डीजी ने कही ये बात
इसके अलावा एक दूसरा कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां पर अभ्यर्थी द्वारा कोई भी गड़बड़ी करने के बाद यह कंट्रोल अभ्यार्थी के व्यवहार पर नजर रखेगा. इसके साथ उनके परीक्षा देने के समय और एक्टिविटी को भी रिकॉर्ड करेगा. ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है ताकि किसी भी तरीके से फर्जी भर्ती ना हो सके. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि इस बार दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां पर पूरे तरीके से भर्ती को मॉनिटर किया जाएगा. किसी प्रकार की किसी को दिक्कत न हो इसलिए दोनों कंट्रोल रूम उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड से सीधा मॉनिटर किए जाएंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










