
UP Nagar Nikay Chunav 2022: जानिए कितनी सीटें होंगी महिलाओं के लिए आरक्षित, OBC और SC के लिए भी तय हो रही सीटें
AajTak
UP Nagar Nikay chunav: यूपी में नगर निगम चुनाव की तैयारियां जोरों पर है. अलीगढ़ नगर निगम के 90 वार्डों में से कुल 35 वार्ड आरक्षित हो सकते हैं, जनरल 55 वार्डों में से 18 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहने की संभावना है. रिज़र्व सीट वाले वार्डों की बात करें तो उसमें 15 वार्ड एससी हो सकते हैं. इनमें से 5 पर सिर्फ महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकती हैं. 20 वार्ड ओबीसी वर्ग के लिये निर्धारित हो सकते हैं. हालांकि अभी फाइनल आरक्षण सूची नहीं जारी हुई है.
यूपी में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर परिसीमन के बाद आरक्षण को लेकर अधिकारी जद्दोजहद में जुटे हुए हैं. अलीगढ़ नगर निगम में इस बार 20 वार्ड बढ़ गए हैं. अब यहां 70 वार्ड की जगह 90 वार्ड हो गए हैं. इस तरह यहां के 20 वार्ड में पहली बार नगर निगम वार्ड का पार्षद चुना जाएगा. परिसीमन को लेकर लगाई गई लोगों की आपत्तियों के निस्तारण का काम पूरा हो जाने के बाद अब प्रशासनिक अधिकारी वार्डों के आरक्षण को लेकर फाइनल सूची बनाने में जुट गए हैं. जानकारी के अनुसार अलीगढ़ नगर निगम के 90 वार्डों में से 35 वार्डों को आरक्षित किए जाने की जानकारी मिल रही है. अलीगढ़ ज़िले की बात करें तो नगर निगम सहित दो नगर पालिका व 16 नगर पंचायतों सहित कुल 19 नगरीय निकाय हैं जिमें चुनाव होना है. इन सभी नगरीय निकायों में 338 वार्ड हैं. सबसे अधिक 90 वार्ड अलीगढ़ नगर निगम में हैं. इसके अतिरिक्त नगर पालिका अतरौली व नगर पालिका खैर में 25-25 वार्ड हैं.
अलीगढ़ नगर निगम के कुल 90 वार्डों में आरक्षण इस प्रकार रहने की लगभग फाइनल संभावना है. कुल 90 वार्डों में से कुल 35 वार्ड आरक्षित होंगे. 55 वार्ड सामान्य हो सकते हैं. जनरल 55 वार्डों में से 18 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे. रिज़र्व सीट वाले वार्डों की बात करें तो उसमें 15 वार्ड एससी समाज के लिए रहेंगे. इनमें से 5 पर सिर्फ़ महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगी. 20 वार्ड ओबीसी वर्ग के लिये निर्धारित किए गए हैं. इनमें 7 वार्डों पर सिर्फ़ महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगी. हालांकि अभी फाइनल आरक्षण सूची नहीं जारी हुई है. फाइनल आरक्षण सूची का सभी को इंतजार है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






