
UP Mlc Election: अखिलेश यादव ने कहा- लोकतंत्र की सीरियल किलर है बीजेपी
AajTak
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव बुधवार को कनौज दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को कन्नौज दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.
उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की सीरियल किलर है. लोकतंत्र में वोट कैसे लूटा जाता है, यह पार्टी उसकी एक्सपर्ट बन गई है. अखिलेश ने कहा कि कन्नौज में प्रत्याशी पर्चा नहीं भर पाए थे. एटा में पुलिस कप्तान और डीएम ने मिलकर पर्चा नहीं भरने दिया. फरुखाबाद में भी यही हुआ. बीजेपी से निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद करना अपने आप को धोखा देना होगा.
बीजेपी की नई टोपी पर ली चुटकी
सपा अध्यक्ष ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में मंत्रियों-सांसदों द्वारा पहनी गई टोपी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि जो लोग सपा की लाल टोपी पर ना जाने क्या-क्या कहते थे, आज खुद टोपी पहने बैठे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि उन्होंने लाल टोपी नहीं पहनी, आज कोई और टोपी पहन ली. सिर्फ टोपी पहनने से कुछ नहीं होगा, सिद्धांतों पर कैसे खड़े रहेंगे?
चुनाव बाद बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम
यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता ने 15 दिन से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों पर सरकार को घेरा. वह बोले कि मैंने कहा था कि चुनाव बाद डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ जाएंगे और देखिए वही हुआ. अखिलेश बेरोजगारी के मुद्दे पर बोले कि महंगाई की मार के साथ बेरोजगारी की भी मार पड़ रही है. लोग आत्महत्या कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी सरकार सत्ता में है, बैंकों का लगातार ब्याज कम हो रहा है. कानपुर में लॉकर की लूट हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










