
UP LIVE: यूपी में नहीं थम रहा कहर, 24 घंटे में 33574 नए कोरोना मरीज, 249 लोगों ने तोड़ा दम
AajTak
यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार 614 नए केस आए हैं, जबकि कोरोना के चलते 208 लोगों की मौत हुई. लखनऊ में कोरोना के सबसे ज्यादा 5187 नए मरीज मिले हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि लखनऊ में 62 सौ से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं.
उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार 614 नए केस आए हैं, जबकि कोरोना के चलते 208 लोगों की मौत हुई. लखनऊ में कोरोना के सबसे ज्यादा 5187 नए मरीज मिले हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि लखनऊ में 62 सौ से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं. पूरे उत्तर प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या साढ़े 25 हजार से ज्यादा है. हालांकि दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. 24 घंटे में नोएडा में कोरोना के 1310 केस आए और 11 लोगों की मौत हुई. वहीं गाजियाबाद में कोरोना के 714 नए मरीज मिले.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










