
UP Exit Poll 2022: पहले से सातवें चरण पहुंचने तक यूपी में कैसे बदला चुनावी समीकरण?
AajTak
Aajtak Exit Poll UP 2022: उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव हुए हैं, पहले चरण की वोटिंग जहां पश्चिमी यूपी में 10 फरवरी को हुई थी वहीं 7 मार्च को सातवें और अंतिम चरण का मतदान हुआ. यूपी की सत्ता पर काबिज होने के लिए बीजेपी गठबंधन, सपा गठबंधन, बसपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है. बीजेपी के साथ निषाद पार्टी और अपना दल (एस) हैं तो सपा के साथ आरएलडी, महान दल, सुभासपा, अपना दल (के) का गठबंधन है. ऐसे में सभी दल सूबे में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. पहले से सातवें चरण पहुंचने तक यूपी में कैसे बदला चुनावी समीकरण? आजतक के Exit Poll में देखें.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










