
UP Exit Poll 2022: चौथे चरण में बीजेपी को 49% वोट मिलने की संभावना, जानें बाकी पार्टियों का हाल
AajTak
Uttar Pradesh Election 2022: उत्तर प्रदेश में 7 मार्च को सातों चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं. इस दौरान Aajtak-Axis My India का Exit Poll आ चुका है. एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी के चौथे चरण में BJP को 49 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि उसके खाते में 55 सीटें जाती नजर आ रही हैं. वहीं, सपा को तीन सीटें ही मिलने का अनुमान है. बीएसपी भी एक सीट जीत सकती है. इस वीडियो में देखें कि किसकी होगी प्रचंड जीत और इन चुनावों में किसका पलड़ा है भारी, जानें बाकी पार्टियों का हाल.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










