
UP Exit Poll 2022: केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- एग्जिट पोल में साइकिल की निकल गई हवा
ABP News
UP Exit Poll Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और एग्जिट पोल टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर छा गए हैं. कई एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में वापसी कर सकती है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और एग्जिट पोल टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर छा गए हैं. कई एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में वापसी कर सकती है. इसे लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के दावों और साइकिल की हवा निकल गई. डिप्टी सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एग्ज़िट पोल में ही सपा और अखिलेश यादव के दावों और साइकिल की हवा निकल गई है, मतलब यूपी की जनता 10 मार्च को सपा को समाप्त वादी पार्टी बना रही है.'

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












