
UP Exit Poll में कांग्रेस को 1-3 सीटें, प्रियंका गांधी बोलीं- नतीजे आने तक कुछ नहीं कह सकते
AajTak
Exit Poll के नतीजों में यूपी में बीजेपी गठबंधन दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाते नजर आ रही है. बीजेपी गठबंधन को 288 से 326 सीटें मिल रही हैं, जबकि समाजवादी पार्टी गठबंधन को 71 से 101 सीटें मिलने का अनुमान है. बहुजन समाज पार्टी महज 3 से 9 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलती दिख रही हैं.
आज पांचों राज्यों के मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. इसमें उत्तर प्रदेश में सीधे-सीधे बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनावों की भविष्यवाणियों पर इंडिया टुडे/आज तक से बात की. यहां प्रियंका ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों ने लंबे समय के बाद 400 सीटों पर चुनाव लड़ा है. देखेंगे नतीजे क्या आएंगे, लेकिन कांग्रेस ने बहुत मेहनत की है. इन बातों के बारे में तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता जब तक नतीजे नहीं आ जाते.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










