
UP Elections 2022: पहले चरण में पिछली बार से 3 फीसदी कम मतदान, जानिए क्या कहता है पश्चिमी यूपी का वोटिंग ट्रेंड
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 58 सीटों पर 60.71 फीसदी मतदान हुआ है जबकि 2017 में 64.56 फीसदी वोटिंग हुई थी. पिछले चुनाव में बीजेपी को 43 सीटों का फायदा हुआ था जबकि बसपा को 18 सीटें और सपा को 12 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था. कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी. हालांकि, इस बार सपा और आरएलडी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के 11 जिलों की 58 सीटों पर 623 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो चुकी है. गुरुवार को पहले चरण में मतदाताओं का उत्साह पिछली बार के चुनाव की तरह नहीं दिखा. चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले दौर की 58 सीटों पर मतदान 60.17 फीसदी रहा जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर 64.56 फीसदी वोटिंग हुई थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










