
UP Elections: यूपी फेज 2 वोटिंग का ट्रेंड क्या कहता है? देखें एमएच खान का जवाब
AajTak
यूपी में जब दूसरे चरण की वोटिंग चल रही थी, तब पीएम मोदी ने कानपुर में तीसरे चरण का प्रचार शुरु किया. लेकिन टारगेट यूपी से लेकर गोवा तक था. यूपी में दूसरे फेज की वोटिंग, गोवा और उत्तराखंड में मतदान के बीच टीएमसी नेता की ओर से 'हिंदू वोट बंटवारे' को लेकर कही गई बात का जवाब पीएम मोदी ने दिया. इतना ही नहीं, पीएम मोदी यूपी में दूसरे चरण का ट्रेंड भी बता दिया और पहले चरण की चरण की वोटिंग पर 4 बातें भी बताईं. इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान, बीएसपी नेता एमएच खान ने बताया कि यूपी दूसरे चरण की वोटिंग का ट्रेंड क्या कहता है? देखिए.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










