
UP Elections: यूपी के 9 जिलों में आज मतदान, दूसरे दौर के रण में दांव पर योगी के 3 मंत्री
AajTak
आज तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. यूपी में दूसरे दौर के लिए 55 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं तो उत्तराखंड और गोवा विधानसभा की सभी सीटों पर आज ही मतदान हो रहा है. यूपी और गोवा में तीन घंटे का मतदान पूरा हो चुका है और दोनों जगह मतदान की रफ्तार तेज है। पहाड़ी राज्य होने की वजह से उत्तराखंड में एक घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ है. वहां दो घंटे का मतदान हो चुका है. बुलेटिन के शुरुआती हिस्से में हम बात करेंगे उत्तर प्रदेश की जहां के नौ जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग जारी है. दूसरे दौर के रण में दांव पर योगी के 3 मंत्री हैं. देखें कौन जीत दाखिल करेगा.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










