
UP Election Phase-V: यूपी में 61 सीटों पर 5वें चरण का मतदान, सिराथू सीट से मैदान में हैं केशव प्रसाद मौर्य
AajTak
उत्तर प्रदेश चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है. इस चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इन 61 सीटों पर 692 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. 12 जिलों के 61 विधानसभा सीटों पर 692 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा जैसे दिग्गज मैदान में हैं. आज केशव प्रसाद मौर्य ने मतदान से पहले पूजा की और घर के बड़ों का आशीर्वाद लिया. देखें ये वीडियो.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










