
UP Election: OBC नेताओं के BJP छोड़ने से नुकसान का पूरा गुणा-गणित ओपी राजभर ने समझाया
AajTak
ओपी राजभर ने कहा कि भाजपा को जब सरकार बनानी थी तब दारा चौहान बड़े नेता दिख रहे थे, स्वामी प्रसाद मौर्य, ओमप्रकाश राजभर बड़े नेता दिख रहे थे. अब जब हमलोगों ने पार्टी छोड़ दी है तो हमें छोटा नेता बताया जा रहा है.
सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आजतक से विशेष बातचीत में ओबीसी नेताओं के बीजेपी छोड़ने पर नुकसान का पूरा गणित समझाया है. उन्होंने कहा है कि जो नेता पार्टी छोड़कर सपा में गए हैं या सपा गठबंधन में जो पार्टी शामिल हुई है, उनके नेता बड़े हैं. समाज में उनकी पकड़ मजबूत है, वे सभी जमीनी नेता हैं, इसलिए विधानसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान होना तय है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










