
UP Election: NDA के सहयोगी संजय निषाद का दावा- एग्जैक्ट है Exit Poll, EVM के बवाल पर अखिलेश को घेरा
AajTak
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि हमें 16 सीटें मिली हैं उसमें से हो सकता है कि हमारी एक दो सीटें इधर-उधर हो जाए लेकिन हम अपना 100% दे रहे हैं.
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों का मतदान हो चुका है. 10 मार्च को मतगणना होनी है जिसके चलते यूपी की जनता के जेहन में सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर सरकार किसकी बनेगी? ऐसे में बीजेपी के सहयोगी दल के नेता और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद से आजतक ने बातचीत की. उन्होंने दावा किया कि एनडीए की सरकार बन रही है क्योंकि निचले पायदान पर जनता को लाभ पहुंचाने के लिए विशेष नेतृत्व और नेता की जरूरत होती है.
संजय निषाद ने कहा कि यही देश था, यही लोग थे और नेता भी थे. बसपा, सपा के सहयोग से कांग्रेस ने हुकूमत की लेकिन इनकी गलत नीतियों से देश का अनाज गोदाम में सड़ रहा था और गरीब भूखे मर रहा था. अगर कुछ खाद्यान्न देते भी थे तो सिर्फ वह खानापूर्ति थी. लेकिन आज एक-एक विधानसभा में लाखों लोगों को महीने में दो बार भोजन (राशन) सरकार दे रही है.
डॉ संजय कहते हैं कि राजीव गांधी कभी कहते थे कि 100 रुपए जब जनता के लिए निकाला जाता है तो उसमें 50 रुपए दलाल खा जाते हैं और 15 रुपए विभीषण. ऐसे में मोदीजी ने सीधे जनता के खातों में बिना दलालों के पैसे भिजवाया है. आधी आबादी तो महिलाओं की है. महिलाओं को मोदी-योगी जी ने सम्मान दिया है. पहले सपा और बसपा भी योजनाओं को देती थी लेकिन इन योजनाओं से सिर्फ उन्हीं लोगों के दो हजार परिवार लाभान्वित होते थे.
देखा जाए तो जो ट्रेडिशनल वोट थे जो विपक्ष के बिरादरी के लोग थे, उन्होंने भी वोट सपा को नहीं दिया है. चाहे वह मुसलमान हो या फिर यादव इन्होंने समाजवादी पार्टी को कम वोट दिया है. वहीं जो अन्य बिरादरी के लोग हैं, उन्होंने सपा को वोट नहीं दिया है. क्योंकि वह यह देखते हैं कि जब सपा आती है तो वह अपने ही बिरादरी के लोगों के लिए काम करती है इसलिए जो अन्य बिरादरी के वोटर्स थे उन्होंने सपा की तरफ रुख नहीं किया. ऐसे में सारी जातियों के लोग मिलकर भारतीय जनता पार्टी को वोट दिए हैं.
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी दिया बीजेपी का साथ
मुसलमान भी कह रहा है कि ऊपर अल्लाह नीचे मल्लाह और उसकी सलाह से हमारे बच्चों का इलाज हो रहा है. खाते में सीधे पैसा आ रहा है. साथ ही भोजन और मकान भी मिला है. आज के समय में मुसलमान कह रहा है कि हम जालीदार टोपी वालों को सपा, बसपा और कांग्रेस कहती है कि हम इनके हैं लेकिन आज जालीदार टोपी वाले कहते हैं कि यह तीनों पार्टियां जाली हैं. इनके वजह से हमारे पेट खाली हैं. संजय निषाद ने दावा किया कि 28% मुसलमानों ने भाजपा को वोट दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










