UP Election 2022: सपा गठबंधन को समर्थन देने की बात कहकर मुकरे नरेश टिकैत, कहा - हमारा आशीर्वाद सभी पार्टियों के साथ
ABP News
Election 2022: बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि हम एक गैर राजनीतिक संगठन है और जो भी हमारे पास आएगा हम उसे अपना आशीर्वाद जरूर देंगे. उन्होंने कहा कि उनके घर के दरवाजे सभी के लिए खुले हुए हैं.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद यूपी में सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं. इसी पर कल रात एक बयान देते हुए भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने प्रदेश में सपा-आरएलडी (SP-RLD) को गठबंधन देने की बात कह दी थी.
उनके इस बयान के बाद पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर से सांसद और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान आज सुबह नरेश टिकैत से मिलने उनके घर भी पहुंचे. इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज द्वारा सवाल पूछे जाने पर जवाब देते हुए नरेश टिकैत ने संजीव बालियान को परिवार का आदमी बताया और कहा कि चुनावी समय में उनके पास सबको ही आने का अधिकार है. यह सबका घर है. टिकैत साहब (चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत) के समय से ही सभी पार्टियों के लोग यहां आते जाते रहे हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












