
UP Election 2022: बीजेपी में शामिल हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिया यह बड़ा बयान
ABP News
UP Election 2022: बीजेपी में शामिल होकर असीम अरुण ने कहा, ''मैं आभारी हूं कि आज मुझे भाजपा में काम करने का मौका मिल रहा है और मेरी पूरी कोशिश भी रहेगी कि मैं यहां भी अपना बेहतर करने का प्रयास करूं.''
आईपीएस की नौकरी छोड़ने वाले असीम अरुण रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई. चुनाव आयोग ने जिस दिन देश में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की थी, उसी दिन पुलिस की नौकरी से वीआरएस लेने की घोषणा अरुण ने की थी.
बीजेपी में शामिल होने के बाद असीम अरुण ने कहा, ''मैं आभारी हूं कि आज मुझे भाजपा में काम करने का मौका मिल रहा है और मेरी पूरी कोशिश भी रहेगी कि मैं यहां भी अपना बेहतर करने का प्रयास करूं.'' उन्होंने कहा, ''मैं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने प्रदेश भर में कानून का एक बेहतर माहौल तैयार किया और पुलिस अधिकारियों को या सभी को पूरी ईमानदारी से काम करने की प्ररेणा दी." उन्होंने कहा, ''मैं पूरी ईमानदारी से आपको बता सकता हूं कि पिछले पांच सालों में पुलिस के लिए बिना किसी दबाव के काम करने का इससे बेहतर अवसर कभी नहीं रहा.''

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












