
UP Election 2022: जयंत चौधरी ने वोटिंग पर दिया ऐसा बयान, जेपी नड्डा बोले- यह परिवारवाद की ठसक, जनता हनक से देगी जवाब
ABP News
UP Election 2022: रालोद नेता जयंत चौधरी आज बिजनौर में सपा नेता अखिलेश यादव के साथ रैली कर रहे हैं जबकि वह मथुरा से वोटर हैं.
Jayant Chaudhary News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election News) के दौरान गुरुवार को पहले चरण का मतदान हुआ. दोपहर तक 35.03 % मतदान हो चुका है. इस बीच राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नेता जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने भी रालोद नेता के बयान पर टिप्पणी की है. '
दरअसल, गुरुवार सुबह जयंत चौधरी के दफ्तर से बयान जारी हुआ कि 'रालोद प्रमुख जयंत चौधरी आज अपनी चुनावी रैली के कारण वोट डालने नहीं जाएंगे. वह मथुरा क्षेत्र के मतदाता हैं.'

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












