
UP Election 2022: अखिलेश यादव ने सहारनपुर में किए बड़े वादे, पेंशन से लेकर, गन्ना किसानों और MSP को लेकर कही ये बात
ABP News
UP Assembly Election 2022: उन्होंने इस दौरान गन्ना किसानों से भी बड़ा वादा किया. अखिलेश यादव ने कहा कि 15 दिन में कॉरपस फंड बनाकर गन्ना भुगतान को मंजूरी दी जाएगी.
Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वादों और दावों का दौर चल रहा है. इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सहारनपुर में कहा कि समाजवादी पार्टी की गठबंधन सरकार बनी तो पुरानी पेंशन की राशि जारी की जाएगी.
उन्होंने इस दौरान गन्ना किसानों से भी बड़ा वादा किया. अखिलेश यादव ने कहा कि 15 दिन में कॉरपस फंड बनाकर गन्ना भुगतान को मंजूरी दी जाएगी. इसके साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा कि हर फसल के लिए उनकी सरकार में MSP सुनिश्चित की जाएगी. वहीं मंडियों को भी ऑर्गेनाइज़ करने का वादा अखिलेश ने सहारनपुर में किया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












