
UP Election: '10 मार्च को नतीजे बताएंगे, सरकार हम ही बनाएंगे', एग्जिट पोल के अनुमान पर बोले अखिलेश
AajTak
सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर ट्वीट की गई है. इस तस्वीर पर लिखा है- 10 मार्च को नतीजे बताएंगे, सरकार हम ही बनाएंगे.
उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो चुका है. चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने हैं. चुनाव नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में यूपी की सत्ता पर फिर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वापसी करने के अनुमान हैं. एग्जिट पोल के अनुमानों पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने ट्वीट कर कहा है कि 10 मार्च को नतीजे बताएंगे, सरकार हम ही बनाएंगे.
सपा की गठबंधन सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी सहयोगी दल के सुर में सुर मिलाते हुए कहा है कि एग्जिट पोल कभी सही नहीं रहे. 10 तारीख को सपा गठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा. उत्तर प्रदेश में सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनेगी. 10 तारीख को नतीजे सामने होंगे. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल हमेशा चाय की दुकानों पर होता है जहां बीजेपी के समर्थक रहते हैं.
10 मार्च को नतीजे बताएंगे, सरकार हम ही बनाएंगे... pic.twitter.com/SM55jNjssv
सुभासपा अध्यक्ष ने आजतक से बात करते हुए कहा कि राजभर, चौहान, बिंद, गोंड, निषाद जैसे पिछड़े वर्ग का व्यक्ति वहां बीजेपी समर्थकों के आगे बोलता नहीं है. इसलिए एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलता रहा है लेकिन जब परिणाम आए तो मामला उलट गया, यह कई बार हो चुका है. अब्बास अंसारी के बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब शरीर में पांचों उंगलियां बराबर नहीं होतीं तो चार लोगों के बीच में कैसे समान विचारधारा हो सकती है. सत्ता में आएंगे तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे.
10 तारीख को बजेंगे दो गाने
उन्होंने कहा कि हम सरकार में होंगे तो निर्णय हमको लेना है कि सरकार कैसे चलेगी. सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि 10 तारीख को दो गाने बजेंगे. एक- चल संन्यासी मंदिर में और दूसरा- मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है. वहीं, यूपी के चुनाव नतीजों को लेकर आए एग्जिट पोल पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी तंज किया है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







