
UP Election: जाटलैंट पर कब्जे की जंग में हो रहे हैं वार पलटवार, आज भी पश्चिमी यूपी की 136 सीटों पर दम दिखाने जुटेगी नेताओं की फौज
ABP News
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज बुलंदशहर दौरा करेंगे. इस दौरान वह शिकारपुर और खुर्जा में जनसंपर्क करेंगे.
Election Campaign Today: बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंकी दी है. आज कासगंज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चुनावी दौरा है. वह यहां करीब 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से पहुचेंगे. राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर कासगंज के बिलराम कस्बे में नगला पट्टी में हेलीपैड पर उतरेगा.
इस दौरे के दौरान रक्षा मंत्री कोतवाली सदर चेतरके एस के बी इंटर कॉलेज बांकनेर में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों को जीत का मंत्र भी देंगे. मिली जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह कासगंज के बढ़ारी वैश्य गांव में जाकर डोर टू डोर लोगों से बातचीत करेगें. वहीं यहां से सिंह हेलीकॉप्टर से फरुखाबाद निकल जाएंगे.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












