
UP Election: कासगंज में राजनाथ ने अखिलेश पर जमकर साधा निशाना, जानिए पेगासस जासूसी कांड पर क्या कहा
ABP News
UP Election: आज भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जनसंपर्क के लिए कासगंज पहुंचे. वे यहां BJP प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत के समर्थन में क्षेत्र के लोगों से संवाद करेंगे.
UP Election 2022: कासगंज में पेगासस मुद्दे (Pegasus Issue) पर एबीपी न्यूज़ के सवालों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने पत्रकारों से कहा कि पहले ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बनी कमेटी इस मामले की जांच कर रही जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं.
वहीं चुनाव को लेकर सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश बीजेपी के लिए कोई चेलेंज नही है. बीजेपी को जन सामान्य का समर्थन मिल रहा है. रक्षामंत्री ने कहा कि बीजेपी मेजोरिटी से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी. जिन्ना और गन्ना मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने सपा पर निसाना साधते हुए कहा कि बीजेपी गन्ना किसानों का भुगतान कर रही है. वहीं अगर आपको जिन्ना के बारे में जनना है तो जो जिन्ना का नाम ले रहे हैं समाजवादी पार्टी के नेताओं से पूछ सकते है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












