
UP Corona Live: 24 घंटे में 28 हजार से अधिक केस, लॉकडाउन को लेकर तकरार
AajTak
यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 28287 नए केस आए हैं, जबकि 167 लोगों की मौत हुई. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक दिन में 827 नए कोरोना मरीज मिले.
देश में कोरोना रिटर्न की बेकाबू रफ्तार जारी है. एक दिन में 2 लाख 73 हजार 810 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1619 लोगों की जान जा चुकी है. अच्छी खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में 1 लाख 44 हजार 178 मरीज कोरोना जंग जीतने में भी कामयाब रहे और बीमारी के बाद स्वस्थ होकर घर वापसी कर चुके हैं. कोरोना से उत्तर प्रदेश हांफ रहा है. यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 28287 नए केस आए हैं, जबकि 167 लोगों की मौत हुई. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक दिन में 827 नए कोरोना मरीज मिले. वहीं नोएडा में 425 केस आए हैं. इस बीच नोएडा में नाइट कर्फ्यू की मियाद को अब 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है. पहले ये नाइट कर्फ्यू 17 अप्रैल तक लागू किया गया था.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










