
UP Corona Live: बांदा जेल में कोरोना विस्फोट, मुख्तार समेत अब तक 50 लोग संक्रमित
AajTak
यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार 614 नए केस आए हैं, जबकि कोरोना के चलते 208 लोगों की मौत हुई. लखनऊ में कोरोना के सबसे ज्यादा 5187 नए मरीज मिले हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि लखनऊ में 62 सौ से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं.
उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार 614 नए केस आए हैं, जबकि कोरोना के चलते 208 लोगों की मौत हुई. लखनऊ में कोरोना के सबसे ज्यादा 5187 नए मरीज मिले हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि लखनऊ में 62 सौ से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं. पूरे उत्तर प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या साढ़े 25 हजार से ज्यादा है. हालांकि दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. 24 घंटे में नोएड़ा में कोरोना के 1310 केस आए और 11 लोगों की मौत हुई. वहीं गाजियाबाद में कोरोना के 714 नए मरीज मिले.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









