
UP Board Exams 2022: 4 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पहले दिन छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा, पकड़े गए 23 नकलची
AajTak
UP Board: प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी प्रारंभिक हिंदी और इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई है. जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की हुई परीक्षा हुई. पहले दिन यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में और इंटर में कुल 23 नकलची पकड़े गए.
UP Board 10th, 12th Exams 2022: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित की जा रही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन चार लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. बता दें कि कोरोनाकाल में पहली बार यूपी बोर्ड ऑफलाइन परीक्षा आयोजित कर रहा है. नकल रोकने और परीक्षाओं को सफल तरीके से आयोजित करने के लिए बोर्ड ने कड़े इंतजाम किए हैं.
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रथम पाली में हाई स्कूल व इंटर के 2 लाख 61 हजार 120 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. द्वितीय पाली में एक लाख 57 हजार 387 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिए. हाईस्कूल और इंटर को मिलाकर कुल 4 लाख 18 हजार 507 परीक्षार्थियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं छोड़ीं.
मालूम हो कि प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी प्रारंभिक हिंदी और इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई है. जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की हुई परीक्षा हुई. पहले दिन यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में और इंटर में कुल 23 नकलची पकड़े गए. हाईस्कूल में 16 बालक चार बालिकाएं व इंटरमीडिएट में दो बालक एक बालिकाएं नकल करते पकड़े गए.
चार जिलों में चार के खिलाफ मुकदमे दर्ज बोर्ड परीक्षा में दूसरे की जगह नौ परीक्षार्थी परीक्षा देते पकड़े गए हैं. ऐसे में चार जिलों में कुल चार मुकदमे दर्ज किए गए. गाजीपुर के दो, फतेहपुर के दो, गोंडा के एक और प्रयागराज के चार परीक्षार्थियों खिलाफ प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करवाई है. सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यह जानकारी दी है.
बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड में कोई नकल नहीं कर सके इसके लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. सभी क्लासेज में दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनमें न सिर्फ वीडियो रिकॉर्डिंग होगी बल्कि ऑडियो रिकॉर्डिंग भी हो पाएगी. ऐसे में एग्जाम में बैठे बच्चे न तो खुद किसी तरह की नकल को अंजाम दे पाएंगे और ना ही कोई टीचर उनकी मदद कर पाएगा. कक्षा 10वीं और 12वीं की ऑफलाइन परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगी.
इस साल, उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP) कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. कक्षा 10 के लगभग 27.83 लाख (27,83,742) और कक्षा 12 के 23.91 लाख (23,91,841) छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







