
UP Board Exam Date Sheet 2022 Released: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 24 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं
AajTak
UPMSP UP Board 10th, 12th Datesheet 2022: जारी यूपी बोर्ड टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू होंगी और 20 अप्रैल, 2022 तक जारी रहेंगी. परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अपनी एग्जाम डेटशीट नीचे चेक कर सकते हैं.
UP Board 10th, 12th Date Sheet 2022 Released: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. जारी यूपी बोर्ड टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू होंगी और 20 अप्रैल, 2022 तक जारी रहेंगी. परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अपनी एग्जाम डेटशीट नीचे चेक कर सकते हैं.
UP Board 10th Date Sheet 2022: हिंदी, प्रारंभिक हिंदी - 24 मार्च, 2022 गृह विज्ञान - 26 मार्च, 2022 पेंटिंग/कला - 28 मार्च, 2022 कंप्यूटर - 30 मार्च, 2022 अंग्रेजी - 01 अप्रैल 2022 सामाजिक विज्ञान - 04 अप्रैल, 2022 विज्ञान - 06 अप्रैल, 2022 संस्कृत - 08 अप्रैल, 2022 गणित - 11 अप्रैल, 2022
UP Board 12th Date Sheet 2022: हिंदी/ सामान्य हिंदी - 24 मार्च, 2022 भूगोल - 26 मार्च, 2022 गृह विज्ञान - 28 मार्च, 2022 पेंटिंग/ कला - 30 मार्च, 2022 अर्थशास्त्र - 01 अप्रैल, 2022 कंप्यूटर - 04 अप्रैल, 2022 अंग्रेजी - 06 अप्रैल, 2022 रसायन विज्ञान/ इतिहास - 08 अप्रैल, 2022 शारीरिक शिक्षा - 11 अप्रैल, 2022 गणित/ जीव विज्ञान - 13 अप्रैल, 2022 भौतिकी - 15 अप्रैल, 2022 समाजशास्त्र - 18 अप्रैल, 2022 संस्कृत - 19 अप्रैल, 2022 नागरिक शास्त्र - 20 अप्रैल 2022
यूपी बोर्ड ने पूरा परीक्षा कार्यक्रम अपनी वेबसाइट upmsp.edu.in पर भी जारी कर दिया है. वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पूरा पाठ्यक्रम व मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी किए गए हैं ताकि बच्चे समझ सके कि किस तरह का परीक्षा पेपर आएगा.
इस साल, उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP) कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. कक्षा 10 के लगभग 27.83 लाख (27,83,742) और कक्षा 12 के 23.91 लाख (23,91,841) छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








