
UP Board Exam: 3 लाख से अधिक छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, पकड़े गए कई प्रॉक्सी परीक्षार्थी
AajTak
उत्तर प्रदेश सरकार बोर्ड परीक्षा में चीटिंग को रोकने के लिए इस बार पहले से भी ज्यादा सख्त है. 27 जनवरी को हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में कुल 11 प्रॉक्सी परीक्षार्थी पकड़े गए. इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
27 फरवरी यानी सोमवार का दिन हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के लिहाज से यूपी बोर्ड के लिए अहम था. पहली पाली के दौरान हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में कुल 11 प्रॉक्सी परीक्षार्थी पकड़े गए. इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिन स्कूलों से इन परीक्षार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है. सभी को काली सूची में डाला जाएगा.
हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में इतने छात्र रहे अनुपस्थित
प्रदेश के 8753 केंद्रों पर हाईस्कूल की परीक्षा आयोजित की गई. 31,11,714 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 2,31,242 परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंचे. प्रथम पाली में ही इंटर एनसीसी विषय की परीक्षा थी जिसमें 9 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे, इनमें से पांच अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में कुल 11 प्रॉक्सी परीक्षार्थी भी पकड़े गए हैं. गोरखपुर में तीन, फिरोजाबाद एवं आगरा में दो-दो तथा कुशीनगर, मिर्जापुर मऊ बलिया में एक-एक प्रॉक्सी परीक्षार्थी पकड़े गए. वहीं, दूसरी पाली में इंटर के जीव विज्ञान और गणित विषय की परीक्षा में 8374 केंद्रों पर 15,84,418 पंजीकृत परीक्षार्थी में से 1,21,070 परीक्षा देने नहीं पहुंचे.
बोर्ड सचिव ने सहयोगी अधिकारियों की तारीफ की
बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि परीक्षा को शुचितापूर्ण तरीके से कराने के लिए सहयोगी अधिकारियों ने बहुत मेहनत की है. आज सुबह तक कई संवेदनशील केंद्रों की जांच कराई गई. कई केंद्रों में कई राउंड डीआइओएस गए. क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिव ने भी अपने स्तर पर मानिटरिंग की. बोर्ड अफसर पिछले दो दिन से सोमवार की परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने की मशक्कत में जुटे थे. परीक्षा समाप्त होने के बाद उसका नतीजा शानदार आया.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








