
UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड एग्जाम सेंटर्स को नये निर्देश हुए जारी, दुरुस्त होंगे ये इंतजाम
AajTak
UP Board Exam 2023 Update: बोर्ड ने एग्जाम सेंटर बने स्कूलों को अपने फायर सिस्टम सही रखने, पेपर और कॉपियां रखने के लिए डबल लॉक वाली अलमारी रखने, सीसीटीवी कैमरे ठीक रखने, स्कूलों की सड़क से कनेक्टिविटी का ध्यान रखने, बिजली का कनेक्शन और इन्वर्टर दुरुस्त रखने, तथा हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड 2023 सेशन की परीक्षाओं की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी कड़ी में आगरा में माध्यमिक शिक्षा परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जियो टैगिंग अनिवार्य कर दी गई है. परीक्षा केंद्र बनने के बाद उसमें फायर सिस्टम सही रखने, डबल लॉक वाली अलमारी रखने, CCTV कैमरे, डीवीआर, स्कूलों की सड़क से कनेक्टिविटी, इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन, इन्वर्टर, जनरेटर, कम्प्यूटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन रखने के भारी भरकम दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
परिषद आगरा जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जियो टैगिंग करा रहा है. राजकीय विद्यालयों के प्रिंसिपलो को जियो टैगिंग करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. स्कूलों की जिओ टैगिंग के लिए 16 टीमें बनाई गई हैं. सभी टीमें अलग-अलग ब्लॉक में जाकर स्कूलों की जिओ टैगिंग करवाने का काम कर रही हैं.
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. जिले के 904 मान्यता प्राप्त स्कूलों में जियो टैगिंग का काम किया जा रहा है. टीम स्कूल पहुचंकर पोर्टल पर डाटा अपलोड करा रही हैं.
सभी स्कूलों को परीक्षा केंद्रों के बीच निर्धारित दूरी रखने के नियम का पालन करने के निर्देश दिये गए हैं. संयुक्त शिक्षा निदेशक आर पी शर्मा ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में स्कूलों की जियो टैगिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा. स्कूलों को अपने फायर सिस्टम सही रखने, पेपर और कॉपियां रखने के लिए डबल लॉक वाली अलमारी रखने, सीसीटीवी कैमरे ठीक रखने, स्कूलों की सड़क से कनेक्टिविटी का ध्यान रखने, बिजली का कनेक्शन और इन्वर्टर दुरुस्त रखने, तथा हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










