
UP Board Datesheet 2023: ये रहा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं डेटशीट डाउनलोड करने का तरीका, देखें प्री-बोर्ड और प्रैक्टिकल डेट्स
AajTak
upmsp.edu.in, UP Board Exam Dates 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जल्द जारी करेगा. यूपी प्री-बोर्ड एग्जाम 16 जनवरी से शुरू होंगे जबकि 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम दो फेज में आयोजित किए जाएंगे.
UP Board Date Sheet 2023, UPMSP Exam Time Table: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं डेटशीट जल्द जारी हो सकती है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी करेगा. आधिकारिक रिपोर्ट्स के अनुसार, UPMSP कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2023 मार्च-अप्रैल के महीने में आयोजित की जाएगी. डेटशीट के लिए छात्र अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं.
यूपी प्री बोर्ड एग्जाम डेट यूपी बोर्ड (UPMSP) ने कक्षा 10, 12 के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा और व्यावहारिक परीक्षा की तारीखें जारी की हैं. यूपी प्री-बोर्ड सिद्धांत परीक्षा 16 जनवरी और 20 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी.
यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम डेट प्रैक्टिकल एग्जाम दो फेज में आयोजित किए जाएंगे. पहले फेज की यूपीएमएसपी 12वीं के प्रैक्टिकल 21 जनवरी से 28 जनवरी, 2023 के बीच आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती में आयोजित की जाएंगी. वहीं दूसरा फेज 29 जनवरी से 5 फरवरी, 2023 तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा.
UP Board Date Sheet 2023: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी होने के बाद छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं. होम पेज पर अपडेट्स में डाउनलोड सेक्शन में UP Board 10th Date Sheet और UP Board 12th Date Sheet लिंक मिल जाएगा. पीडीएफ लिंक पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर डेटशीट खुल जाएगी. छात्र, पीडीएफ में सब्जेक्ट वाइज एग्जाम डेट्स के साथ टाइम टेबल भी चेक कर सकेंगे. अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
बता दें कि इस साल राज्य में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 58 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया है. कुल 58,67,329 छात्रों में से 10वीं कक्षा के 31,16,458 छात्र और 12वीं कक्षा के 27,50,871 छात्र यूपी बोर्ड फाइनल परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










