
UP Board 12th Re-Exam Date: 13 अप्रैल को होगी रद्द हुई यूपी बोर्ड अंग्रेजी की परीक्षा
AajTak
UP Board 12th English Re-Exam Date: यूपी बोर्ड अब इंटरमीडिएट की रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा 13 अप्रैल को सभी 24 जिलों में सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक की शिफ्ट में आयोजित करेगा. इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है.
UP Board 12th English Re-Exam Date: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. परीक्षा 24 जिलों में सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक की शिफ्ट में आयोजित होगी. इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है. छात्रों को अब बुधवार 13 अप्रैल को री-एग्जम के लिए उपस्थित होना होगा.
परीक्षा आज 30 मार्च को दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से आयोजित की जानी थी. मगर उससे पहले ही अंग्रेजी का पर्चा लीक हो गया जिसके चलते 24 जनपदों में एग्जाम कैंसिल कर दिया गया. बोर्ड ने आज ही एग्जाम की नई डेट भी जारी कर दी.
पेपर लीक के मामले में बलिया के DIOS को सस्पेंड भी कर दिया गया है. ACS माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ मीटिंग में कहा कि पेपर लीक करने वालों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई हो. NSA लगाया जाए और STF अपनी जांच में जल्द दोषियों की पहचान करे.
पेपर के बलिया से लीक होने की आशंका है. प्रशासन दोषियों पर शिकंजा कसने के लिए तेजी से जांच कर रहा है. इसके साथ ही बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए नई एग्जाम डेट जारी कर दी गई है. आराधना शुक्ला ने अपने बयान में कहा था कि पेपर लीक जैसे मामलों में बच्चों की कोई गलती नहीं होती, इसलिए शिक्षा विभाग पूरी कोशिश करेगा कि छात्रों के साथ कोई अन्याय न हो.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










