
UP BJP: यूपी चुनाव से पहले जिला संगठनों के बदलाव में जुटी BJP, महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला
ABP News
UP BJP District Organization: गुरुवार को देर रात तक प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सैनी ने जिला संगठन बदलने को लेकर नए पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा की.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी जिला स्तर पर संगठन में बदलाव करने की क़वायद में जुटी हुई हैं. गुरुवार को भी दिल्ली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने देर रात कर जिला संगठन के पदाधिकारियों के नामों को लेकर मंथन किया. इस बार बीजेपी महिलाओं को भी एक तिहाई प्रतिनिधित्व देने पर विचार कर रही है.
खबर के मुताबिक प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सैनी ने जिला संगठन बदलने की क़वायद के बीच नए पदाधिकारियों के नाम पर सहमति बनाने के लिए चर्चा की है. बताया जा रहा है कि सभी 98 संगठनात्मक जिलों से हर पद के लिए भेजे गए नामों को शॉर्टलिस्ट करने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय कार्यालय को ही दी गई है. जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष, ज़िलाध्यक्ष और प्रभारी को शामिल किया गया है. जो इन नामों पर चर्चा कर फ़ाइनल लिस्ट हाईकमान को देंगे.
भारतीय जनता पार्टी ने इसके अलावा एक और विकल्प दिया है. खबरों की माने तो इसके तहत लखनऊ में सभी छह क्षेत्रों के पदाधिकारियों को अलग-अलग बुलाकर संबंधित जिलों के पदाधिकारियों के नामों पर फैसला लिया जा सकता है. इसके अलावा क़रीब तीन हजार खाली पदों पर भी बिना किसी को हटाए नए सदस्यों की नियुक्ति पर मंथन किया जा रहा है.
यूपी में बीजेपी हरेक संगठनात्मक जिलों में 21-21 सदस्यों की मुख्य टीम बनाएगी. इन टीम महिलाओं को बड़े स्तर पर प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है. दावा है कि पार्टी इसमें एक तिहाई महिलाओं की नियुक्ति की कर सकते हैं. बीजेपी की संगठनात्मक जिला टीम में 3 महामंत्री, 8 उपाध्यक्ष एक कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे.













