
UP Assembly Election Results: पल्लवी पटेल कौन हैं? मोदी-योगी की आंधी में भी केशव मौर्य पर भारी पड़ीं
AajTak
UP Assembly Election Results: सिराथू विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने वाली पल्लवी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन हैं. अनुप्रिया पटेल ने बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा तो वहीं पल्लवी सपा के साथ थी.
केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव हार गए हैं. सपा की पल्लवी पटेल ने इस सीट से जीत हासिल की. पल्लवी पटेल को कुल 106278 वोट हासिल हुए. वहीं, केशव प्रसाद मौर्य को 98941 वोट मिले. पहले राउंड में केशव मौर्य ने 870 वोटों के साथ बढ़त बनाई थी. फिर दूसरे राउंड की मतगणना में केशव मौर्य को 2953 और सपा की पल्लवी को 4278 मत मिले. इस राउंड से पल्लवी ने केशव को पीछे छोड़ा. इसी तरह दूसरे से लेकर आखिरी राउंड तक पल्लवी ने अपनी बढ़त बनाए रखी और 33वें चरण में गिनती जब पूरी हुई तो पल्लवी ने यह बाजी मार ली और केशव 7337 वोटों से हार गए.
ऐन वक्त पर सिराथू में हुई थी पल्लवी की एंट्री
दरअसल, सिराथू में केशव प्रसाद मौर्य को घेरने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव शुरू होने से दो हफ्ते पहले पल्लवी पटेल को प्रत्याशी बनाया. शुरुआती आनाकानी के बाद पल्लवी पटेल मैदान में उतर तो चुकी थीं, लेकिन उनकी जीत की डगर इतनी आसान नजर नहीं थी. इसकी सबसे बड़ी वजह ऐन वक्त पर मैदान में उतरना था.
ऐसे पल्लवी ने मारा मैदान
पल्लवी पटेल ने बेरोजगारी के मुद्दे को हवा दी. खुद को कौशांबी की बहू बताकर माहौल बनाया. महिलाओं के बीच भी पैठ बनायी. इसके साथ ही आवारा पशु जैसे मुद्दे को उठाया. पल्लवी पटेल के पक्ष में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव से लेकर राज्यसभा सदस्य जया बच्चन तक ने प्रचार किया.
बता दें कि बीजेपी से गठबंधन वालीं अनुप्रिया पटेल पल्लवी पटेल की सगी बहन हैं. उनके पिता सोनेलाल यूपी के बड़े नेता थे और मायावती के करीबी माने जाते थे. उन्होंने ही अपना दल की स्थापना की थी. 2009 में सोनेलाल के निधन के बाद उनकी पत्नी कृष्णा पटेल ने पार्टी की कमान संभाली.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.





