
UP: होली के दिन पुलिस बनी मसीहा, 38 हजार से ज्यादा लोगों की मदद की, आम दिनों से दोगुना
AajTak
होली के दिन उत्तर प्रदेश में इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 पर 38 हजार से ज्यादा लोगों ने फोन कर मदद मांगी. जबकि, आम दिनों में 112 नंबर पर 15 हजार से 17 हजार के बीच कॉल आते हैं.
उत्तर प्रदेश में सोमवार को जब लोग होली मनाने में मशगूल थे, उस समय वहां की पुलिस मसीहा बनकर जरूरतमंदों की मदद कर रही थी. दरअसल, यूपी सरकार का एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर है 112. होली के दिन इस हेल्पलाइन नंबर पर आम दिनों की तुलना में दोगुने से ज्यादा फोन कॉल आए, जिसके बाद पुलिस ने इन सभी की मदद की. पुलिस के मुताबिक, होली के दिन 112 नंबर पर 38 हजार से ज्यादा लोगों ने मदद मांगी. जबकि, आम दिनों में 15 से 17 हजार लोगों के ही फोन आते थे. यूपी पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि होली के दिन यानी 29 मार्च को 112 नंबर पर 38,705 लोगों ने कॉल किया. इसमें से 30,346 मामलों में जरूरतमंद लोगों ने मदद मांगी. वहीं, होली के मौके पर राज्य के अलग-अलग इलाकों में आग लगने की 581 सूचनाएं मिलीं. सूचना मिलती है सभी इलाकों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ ही पीआरवी कर्मियों को भी भेजा गया. जबकि, घटना या दुर्घटना के लिए 7,139 कॉल आए, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








