
UP: सोते समय बाप-बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, एक ही चारपाई पर मिले शव
AajTak
संतकबीर नगर से बाप-बेटे की हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है. धारदार हथियार से इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस मामले की जांच कर ही है. मृतक के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. वहीं पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ले रही है.
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां रात में सोते हुए पिता-पुत्र की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे गांव सनसनी फैल गई है. सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिग टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठे किए. दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ईमिलडीहा गांव में रहने वाला 45 वर्षीय किसान गणेश चौहान अपने 15 साल के बेटे धर्मवीर के साथ शाम खेत में सिंचाई के लिए निकले थे. लेकिन बाप-बेटा घर नहीं लौटे और खेत पर ही सो गए. रात के समय सोते समय किसी अज्ञात बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया.
गुरुवार सुबह एक ही चारपाई पर खून से लथपथ लाश देख कर लोगों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने तुरंत ही इसकी सूचाना पुलिस को दी. मृतक की पत्नी गौसती देवी ने बताया कि उसके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. उनके दो बेटे थे, जिसमें मृतक बेटा धर्मवीर छोटा था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इस डबल मर्डर को लेकर पुलिस के हाथ अभी कुछ नहीं लगा है. शुरुआती जांच में स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह हत्या किस वजह से की गई है. वहीं पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ले रही है. ग्रामीणों का कहना है कि मृतक गणेश चौहान एक सज्जन और सुलझे हुए इंसान थे. गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी. हत्या किसने क्यों की इस सवाल का जवाब हर कोई तलाश रहा है. घटना से जुड़े हर पहलू की तहकीकात पुलिस कर रही है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.








