
UP: 'साइकिल का बटन दबाने पर निकल रही कमल की पर्ची', सपा ने EC से की शिकायत
AajTak
ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया, 'मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा 27, बूथ संख्या- 417, साइकिल निशान पर वोट देने के बाद पर्ची कमल की निकल रही है.'
उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) ने चुनाव आयोग से कई शिकायतें की हैं. इन शिकायतों में से एक है- साइकिल का बटन दबाने पर कमल की पर्ची निकलने की. सपा ने मुरादाबाद के एक वोटर का वीडियो शेयर करते हुए चुनाव आयोग से तुरंत कार्यवाही करने की मांग की है. मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा 27, बूथ संख्या- 417, साइकिल निशान पर वोट देने के बाद पर्ची कमल की निकल रही है। गंभीर आरोप है, चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान लेकर निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करें। @ECISVEEP@ceoup @DMMoradabad pic.twitter.com/yqUem2i6ps

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










