
UP: सड़क मरम्मत के लिए BJP विधायक ने पार्टी सांसद के खिलाफ ही खोला मोर्चा, पीएम को लिखी चिट्ठी
ABP News
Surendra Singh Letter to PM: नेशनल हाइवे 31 की मरम्मत को लेकर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर भी हमला बोला है.
BJP MLA Surendra Singh News: हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह फिर चर्चाओं में हैं. उन्होंने एक सड़क खराब होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को चिट्ठी लिखी है. इसको लेकर उन्होंने अपनी ही पार्टी के सांसद पर निशाना भी साधा है. दरअसल, बलिया में नेशनल हाइवे 31 (NH 31) की हालत खस्ता है. इस सड़क पर कई जानलेवा गड्ढे हैं जिस वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं. बलिया की बैरिया सीट से विधायक सुरेंद्र सिंह ने इसकी मरम्मत के लिए पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है. इस पत्र में उन्होंने सड़क की मरम्मत की मांग की है. पार्टी सांसद पर भी साधा निशानापीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में वीरेंद्र सिंह ने बलिया लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद पर निशाना भी साधा है. उन्होंने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को अहंकारी बताया है. सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने सांसद से सड़क बनाने की बात कही थी, लेकिन वो कहते हैं कि मैं बड़ा नेता हूं. छोटी-मोटी बात प्रधानमंत्री से या भूतल परिवहन मंत्री से नही कहूंगा. चाहे सड़क बने या न बने. विधायक ने पत्र में ये भी लिखा है कि सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर किसी तरह से 10 हजार वोटों से जीत पाए.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











