
UP: सगाई से खुश नहीं थी लड़की, प्रेमी के साथ मिलकर किया मंगेतर का कत्ल
AajTak
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले पति की हत्या कर दी. इस कत्ल को लेकर बताया जा रहा है कि युवती सगाई से खुश नहीं थी. वह प्रेमी के साथ शादी करने के लिए मंगेतर को रास्ते से हटाना चाहती थी.
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले पति की हत्या करवा दी. इश्क में अंधे प्रेमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर बहाने से युवती के मंगेतर को बुलाया और फिर चाकू से गला रेत दिया.
वारदात को हादसा दिखाने के लिए युवक के शव को नेशनल हाइवे पर फेंक दिया गया. मगर, जब शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, तो लोग हैरान रह गए. पता चला कि युवक की मौत किसी हादसे से नहीं, बल्कि गला रेतने की वजह से हुई थी.
मृतक की कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी हुए गिरफ्तार
मृतक युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.
दरअसल, कड़ाधाम थाना क्षेत्र के लोखरीपुर (औरेनी) के रहने वाले अमर सिंह की लाश 16 अक्टूबर की सुबह कनवार के पास मिली थी. युवक की सगाई पड़ोसी गांव की एक युवती से लगभग साल भर पहले की गई थी. कुछ ही महीनों में उनकी शादी होनी थी.
बताया जा रहा है कि युवती इस सगाई के बाद खुश नहीं थी. वह फतेहपुर के रहने वाल विपिन नाम के शख्स से प्यार करती थी. युवती ने अपनी सगाई की जानकारी विपिन को दी और यह भी बताया कि वह अमर सिंह से शादी नहीं करना चाहती है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









